इश्क़!! दोबारा हुआ है...✍









ख़्वाहिशों की दहलीज़ पर,,
    दस्तक!! कोई फिर से दिया है
ऐसा लगता है,,
इश्क़ !!
दोबारा हुआ है...!!

बेपनाह फ़िक्र,

बेशुमार मोहब्बत
और वक्त,, बेवक्त जिक्र....
किसी का लबों को छुआ है
जैसे शम्मा की चाहत में,,
     परवाना मदमस्त हुआ है...!!
ऐसा लगता है,,
इश्क़ !!
दोबारा हुआ है...!!

वही चाहत,

वही राहत
वही एहसास पुराना,,
    आज फिर से जिया है...!!
ऐसा लगता है ,,
इश्क़ !!
दोबारा हुआ है...!!

एक अजनबी सा साथ,

    थामकर हाथों में हाथ,,
शाम की तन्हाइयों को,,
      आलम!! कोई गुलज़ार किया है...
ऐसा लगता है,,
इश्क़ !!
दोबारा हुआ है... !!

©

सुनिधिचौहन✍
@Sunidhichauhaan



एक रेखागणित है......कविताएँ✍

सुनिधि चौहान✍

 📖......कविताएँ.....✍

शब्दों की त्रिज्या से,,
भावों की परिधि को
स्पर्श करने का सूत्र ही तो हैं....
कविताएँ...★

इसकी व्यापकता में,,
अनन्त अनुभूतिओं का साथ,,

दुःख, सुख,वियोग, वेदना का,,
हृदयस्पर्शी व्यास ही तो है
कविताएँ....★

मन की उथलपुथल को,,
प्रीत के आधार पर,,
अंकित करती हुई जीवा ही तो है,,
कविताएँ......★

©
सुनिधि चौहान✍
@Sunidhichauhaan

Contact Form

Name

Email *

Message *

Categories

Latest Article

Follow us

Popular Posts